

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

जनपद में अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शांतनु पराशर क्षेत्राधिकारी लालकुआं के दिशा निर्देशन में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई के देवरामपुर के घने जंगलों में अवैध कच्ची शराब की तस्करी की जा रही हैं|


जिस पर उ0नि0 जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा देवरामपुर के घने जंगलों में कांबिंग करते हुए, एक व्यक्ति सूरज सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी लालकुआं को 106 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह गौला में खनन करने वाले मजदूरों को शराब बेचकर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में अवैध शराब तस्करी के कार्य में संलिप्त हो गया

और वह स्वयं भी गौला नदी में खनन का कार्य करता है। कोतवाली लालकुआं में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नैनीताल पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के तस्करो के विरुद्ध अभियान जारी हैं। पुलिस टीम 1-श्री जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी हल्दुचौड़, 2–का0 प्रदीप पिलख्वाल, 3–का0 किशन नाथ (मीडिया सैल हल्द्वानी, जनपद नैनीताल)



