

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – ऋषिकेश

महाशिवरात्रि पर्व पर इन दिनों नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नीलकंठ धाम में दर्शन करने के बाद कुछ शिवभक्त धाम से करीब डेढ़ किमी दूर मां भुवनेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल की फूल प्रसाद की दुकान हैं। दुकान में बैठी उनकी बहन सामान बेचने के साथ यूपी के चुनाव को लेकर चिंतित है। भुवनेश्वरी मंदिर में आने वाले यूपी के शिवभक्तों से वह यूपी के चुनाव का रुझान ले रही हैं। शिवभक्तों से योगी सरकार की प्रशंसा और तारीफों से वह फूले नहीं समा रही हैं। साथ ही वह विधानसभा चुनाव 2022 में भाई की जीत के लिए मां भुवनेश्वरी से दिनरात प्रार्थना कर रही हैं। लक्ष्मणझूला से मात्र 25 किमी दूर ग्राम सभा कोठार गांव हैं। इस गांव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल रहती हैं। उनके बहन और जीजा अपने घर से मात्र एक किमी की दूरी पर भुवनेश्वरी मंदिर में फूल प्रसाद और अन्य खाद्य सामाग्री की दुकान संचालित करते हैं। योगी की बहन शशि पयाल ने बताया कि मां भुवनेश्वरी उनकी ईष्ट देवी हैं।


वह इन दिनों उत्तराखंड और यूपी के चुनाव को लेकर चितिंत हैं। मन से थोड़ी चिंता मिटाने के लिए वह भुवनेश्वरी मंदिर में आने वाले यूपी के श्रद्धालुओं से यूपी चुनाव का रुझान और योगी सरकार के बारे में जानकारी लेती हैं। इस दौरान कई श्रद्धालु योगी सरकार की जमकर प्रशंसा करते हैं। जिससे उनकी कुछ आशंकाएं दूर होती हैं। मन विरक्त होने के कारण वह दिन रात मां भुवनेश्वरी से भाई के जीत के लिए प्रार्थना करती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि यूपी में भाजपा की सरकार बने और उनके भाई के सिर पर मुख्यमंत्री का ताज सजे। वहीं शशि पयाल ने बताया कि उनकी भाई योगी से फोन पर बात करीब दो सप्ताह पहले हुई थी| शशि पयाल ने बताया कि बीते 12 फरवरी को कोटद्वार में आयोजित जनसभा से दो दिन पहले फोन पर उनकी अपने भाई योगी से बात हुई थी। जिसमें उनके भाई योगी ने उनसे केवल दो टूक शब्दों में कुशलक्षेम पूछा। कहा अब हमें भी अपने भाई से बात करने में भी डर लगता है। गृहस्थी जीवन होता तो उनके घर परिवार के बारे में पूछते लेकिन उनका जीवन देश और राष्ट्र का संर्पित हो गया है। वहीं उन्होंने बताया कि सात भाई बहनों में पांचवें नंबर के हैं योगी है | शशि पयाल ने बताया कि वह परिवार में तीन बहिनें और चार भाई हैं। दो बहिनें उनसे बड़ी हैं, फिर वह हैं, उसके बाद उनसे छोटा एक भाई है। भाई के बाद पांचवें नंबर के योगी आदित्यनाथ हैं। उनके व्यापार को करीब तीस वर्ष से अधिक का समय बीत गया है। नीलकंठ मंदिर परिसर के आसपास उनका लॉज संचालित होता है, उनका बड़ा बेटा इसका संचालन करता है।


