

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर: सचिन गुप्ता

स्थान – लालकुआं

कांग्रेस के प्रत्याशियों की आज दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है | जिसमें कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है | वहीं कांग्रेस के टिकट बंटवारे से काफी नेता नाराज भी हैं | जिसके चलते लालकुआं विधानसभा सीट से कांग्रेसी नेत्री संध्या डालाकोटी का टिकट फाइनल होने के बाद से हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया। बताते चलें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चंद्र दुर्गापाल का टिकट लगभग कंफर्म माना जा रहा था लेकिन अंतिम समय में टिकट संध्या डालाकोटी को दे दिया गया |


जिसके बाद जहां एक ओर संध्या डालाकोटी के आवास पर लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचने लगे तो वहीं दुर्गापाल का खेमा नाराज हो गया और उनके समर्थक निर्दलीय चुनाव लड़ने की मांग पर अड़ गए। वहीं संध्या डालाकोटी ने अपने बुजुर्ग नेताओं से आशीर्वाद लेकर हल्दूचौड़ का रुख किया और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पहुंची | जहां दुर्गापाल के समर्थकों ने आवास का गेट बंद कर दिया। जिसके बाद संध्या डालाकोटी निराश होकर दुर्गापाल के आशीर्वाद नहीं मिलने तक गेट पर ही बैठे रहने की मांग पर अड़ गई।

हालांकि कुछ देर बाद दुर्गापाल के आवास से अनाउंसमेंट हुआ कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है तब संध्या डालाकोटी स्वयं उठकर अपने आवास को प्रस्थान कर गई। इस दौरान क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान और कांग्रेसी पृष्ठभूमि के नेता मौके पर पहुंचे और महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करने की बात करते हुए डालाकोटी को दुर्गापाल के गेट से उठा दिया और संध्या डालाकोटी जिंदाबाद के नारा लगाते हुए वहां से चल दिए। वहीं इस पूरे मामले पर संध्या डालाकोटी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दुर्गापाल का आशीर्वाद लेने यहां पहुंची थी लेकिन उनके समर्थकों द्वारा गेट बंद कर देना मातृशक्ति का अपमान है |


उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह अनाउंसमेंट में पता चला कि दुर्गापाल ने कांग्रेस छोड़ दी है, तो वह अपने समर्थकों के साथ दुर्गापाल के आवास से उठ गई। इधर ग्राम प्रधानों का कहना है कि 84 वर्ष की उम्र में भी दुर्गापाल विधायक बनने का ख्वाब देख रहे हैं ऐसे में युवा वर्ग कहां जाएगा, यह सोचने वाली बात है | वहीं वरिष्ठता के आधार पर दुर्गापाल को एक महिला का सम्मान करना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|



