

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक आने के बाद अब नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है | वहीं हल्द्वानी में आज समाजवादी पार्टी के हल्द्वानी प्रत्याशी शोएब अहमद ने सपा के जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे के साथ अपना नामांकन भरा | इस दौरान शोएब अहमद ने बताया कि हल्द्वानी शहर के लोगों का भरपूर प्यार मुझे मिल रहा है |


पिछली बार चुनाव हारने के बाद भी मैंने 5 साल जनता की सेवा की है जबकि अन्य पार्टियों के नेता जीतने और हारने के बाद गायब हो गए | वह केवल चुनाव में ही दिखाई पड़ते हैं | वहीं उन्होंने जनता से अपील की है कि इस बार हल्द्वानी सीट से उन्हें मौका दिया जाए क्योंकि वह लगातार जनता की सेवा के लिए तत्पर रहें हैं |


इस दौरान वह विपक्ष पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हटे | उनकी माने तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने जनता को लूटा है | साथ ही हल्द्वानी का भी कोई विकास नहीं हुआ | आज भी हल्द्वानी शहर आईएसबीटी लिंक रोड, स्वास्थ्य, शिक्षा से वंचित है | वहीं हल्द्वानी शहर के लिए उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता आईएसबीटी और मालिकाना हक देना बताया | उनका कहना है कि वह हल्द्वानी शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत भी हैं |



