कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे तारा नेगी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

स्थान – कालाढुंगी।

रिपोर्टर – भगवान मेहरा

प्रदेश भर में कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है | इसी बीच कालाढूंगी विधानसभा से पूर्व में कांग्रेस से जिला पंचायत उपाध्यक्ष रहे तारा नेगी निर्दलीय ताल ठोकेंगे। कांग्रेसी नेता तारा नेगी का कहना है कि प्रदेश भर में जिस तरीके से कांग्रेस ने टिकट बंटवारा किया है उससे साफ देखा जा सकता है कि पैराशूट प्रत्याशी को उतारकर कांग्रेस में कालाढूंगी विधानसभा और रामनगर विधानसभा में टिकट बंटवारा गलत है |

वहीं टिकट बंटवारे से नाराज तारा नेगी ने कांग्रेस पार्टी से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार बनने का फैसला किया है। इसी के साथ तारा नेगी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि रामनगर विधानसभा में रणजीत रावत का टिकट काटकर गलत निर्णय लिया है जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को हार का मुंह देख कर करना पड़ेगा | साथ ही तारा नेगी ने कांग्रेस पार्टी पर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप भी लगाया | कांग्रेस में हुई इस बगावत का खामियाजा कहीं-न-कहीं पार्टी को विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ सकता है |