

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं | वहीं पिरान कलियर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शादाब आलम को ग्रामीणों ने भाजपा सरकार का एजेंट बताया | पिरान कलियर विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शादाब आलम को जनता ने सिरे से नकारा | वही पूर्व विधायक फुरकान अहमद को विकास पुरुष बताया | ग्रामीणों का साफ तौर से कहना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ना ही तो 100000 लोगों को नौकरी दे पाए और ना ही हर महिला को 1000 भत्ता महीना |

आम आदमी प्रत्याशी शादाब आलम द्वारा इस तरह की बयानबाजी करने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है क्योंकि ग्रामीणों का साफ तौर से कहना है कि अगर आम आदमी पार्टी के एक प्रत्याशी जीत भी जाते हैं तो क्या वह एक प्रत्याशी किस बलबूते से 100000 नौकरी और महिलाओं को 1000 पर महीना भत्ता दिला पाएगा अगर ऐसा होता तो आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री पहले ऐसा करके दिखाते तो बात जनता कहना कि मान लेती इसलिए भोली भाली जनता को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुमराह करने का काम कर रहे हैं | वही ग्रामीणों का साफ तौर से कहना है कि अगर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को जनता की भला ही करनी है तो वह इस तरह की बयान बाजी ना करें, जिसको वह पूरा नहीं कर सकते क्योंकि जनता की एक ही राय है | यहां पर बीजेपी एवं कांग्रेस के अलावा कोई और सरकार नहीं आ सकती इसलिए हम अपना वोट उसी को देंगे जो जीतने के बाद हमारे बीच पहुंचेगा ना कि जो पैराशूट बाहर से आया हुआ है | गांव के ग्रामीणों ने अपनी पहली पसंद कांग्रेस के पूर्व विधायक हाजी फुरकान को बताया |



