विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत राय ने किया नामांकन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। हरिद्वार जनपद की रानीपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत राय ने आज रोशनाबाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन किया। नामांकन करने के बाद प्रशांत राय ने कहा कि उन्होंने बीएचईएल रानीपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में उनका मुद्दा आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं दिलाना,  बिजली-पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार सभी आम आदमी को मिलना चाहिए। जिसको लेकर हम घर-घर पहुंच रहे हैं और हमारे कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर लोगों को बता रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री बदले गए और अरबों रुपए कुछ खास लोगों ने बांट कर उसकी मौज उड़ाई है।

आम आदमी पार्टी जनता की टैक्स का पैसा जनता को मिले इन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। पहली बार लोगों को उम्मीद जगी है कि यह सभी सुविधाएं उन्हें आम आदमी पार्टी ही दिला सकती है। जनता जागरुक हो चुकी है और इस बार झाड़ू के बटन पर मोहर लगाकर आप को आशीर्वाद देने का काम करेगी।