पुलिस ने 8.92 ग्राम अवैध स्मैक व एक इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – संदीप चौधरी

स्थान –  भगवानपुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे, अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंव क्षेत्राधिकारी मंगलौर निर्देशानुसार भगवानपुर थाना अध्यक्ष पीडी भट्ट नेतृत्व में क्षेत्र के अन्तर्गत सदिंग्ध स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया| परिणाम स्वरुप दिनांक 24.01.2022 को डॉ0 रागिब के आम के बगीचे के सामने सिकन्दरपुर चौक से 200 मीटर आगे गागलहेड़ी तिराहे की ओर एक व्यक्ति को चैकिंग के दौरान रोका गया और  पूछताछ कि गयी, तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम अब्दुल समद पुत्र मौ0 जुल्फान निवासी ग्राम रायपुर थाना भगवानपुर उम्र करीब 21 वर्ष बताया, जिसके कब्जे से 8.92 ग्राम अवैध स्मैक और एक इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर अभि0 अब्दुल समद उपरोक्त के विरुध थाना हाजा पर मु0अ0स0 77/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभि0 उपरोक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 पूछताछ का विवरण- अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि वह यह स्मैक दो दिन पहले कादिर पुत्र नामालूम निवासी ग्राम मक्खनपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार से खरीदी थी| जिसे उसने आज महंगे दामों में भगवानपुर स्थानो पर बेचने जा रहा था | वहीं पुलिस ने उसको पकड़ लिया। आरोपी के बताये अनुसार कादिर पुत्र नामालूम निवासी ग्राम मक्खनपुर थाना भगवानपुर, हरिद्वार के विरूध्द एन0डी0पी0एस0 एक्ट के प्रावधानो के अनुसार वैधानिक कार्यवाही शीघ्र ही अमल में लायी जायेगी। 

 नाम पता अभियुक्तः- 1- अब्दुल समद पुत्र मौ0 जुल्फान निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार

 बरामद माल का विवरणः- 1- 8.92 ग्राम अवैध स्मैक 2- एक इलैक्ट्रानिक तराजू

 पुलिस टीम का विवरणः 1- श्री पंकज गैरोला (क्षेत्राधिकारी) मंगलौर, 2- पी0डी0 भट्ट (थानाध्यक्ष) थाना भगवानपुर

3- उ0नि0 आशीष शर्मा थाना भगवानपुर हरिद्वार, 4- का0 800 गीतम सिंह, 5- का0 985 देवेन्द्र सिंह, 6- का0 364 ललित कुमार.