

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



संवाददाता- सलीम अहमद साहिल
स्थान- रामनगर
राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। छः सीटों पर अभी भी पेच फसा हुआ है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन वहीं रामनगर में हरीश रावत की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं | रामनगर में कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत को घोषित करने पर कांग्रेस में ही महासंग्राम छिड़ने की संभावनाएं बन गई हैं।


उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महामंत्री किशोरी लाल रणजीत सिंह रावत को टिकट ना मिलने की दशा में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। एस सी समाज के मालधन क्षेत्र में लगभग 18 हजार के वोट बैंक हैं, जिसपे किशोरी लाल की अच्छी पकड़ मानी जाती हैं | साथ ही रामनगर नगरपालिका के वर्तमान चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम भी रणजीत सिंह रावत को कांग्रेस का प्रत्याशी ना बनाये जाने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।


मोहम्मद हाजी अकरम का मुस्लिम समुदाय के लगभग 10 हजार वोट बैंक पर वर्चस्व माना जाता हैं | यही वजह हैं कि वो तीसरी बार रामनगर नगर पालिका के चेयरमैन बने। साथ ही रणजीत सिंह रावत रामनगर में लगातार पांच साल विपरीत परिस्थितियों में भी जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करते नजर आए हैं।


आज सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस से रणजीत सिंह रावत को टिकट ना मिलने से जनता की सहानभूति लगातार रणजीत सिंह को मिल रही हैं | उनके रामनगर निवास स्थान पर देर रात से ही जनता का जमावड़ा लगा हुआ है। ऐसी परिस्थितियों में रामनगर सीट कांग्रेस के हाथों से फिसलती नजर आ रही हैं।


