

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में देश के ऊपर लगभग 70 वर्षों तक राज किया | हालांकि जिले में पिछले 20 सालों से बीजेपी की सरकार है लेकिन आज भी कई कांग्रेसियों के दिल में मलाल है कि इस बार सिर्फ बीजेपी की सरकार ना आकर कांग्रेस की सरकार आए | बता दें हरिद्वार के विकास कॉलोनी में एक परिवार है जिनका कांग्रेस से गहरा संबंध है |


इस परिवार ने जहां कांग्रेस के पूर्व बड़े नेताओं को करीब से देखा है, वही उनसे जुड़ी हुई यादें इन्होंने अपने घर में संजोकर रखी हुई हैं | फिर चाहे वह हरीश रावत या राहुल गांधी के बचपन का फोटो हो या फिर राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन का साथ में फोटो | इसके साथ ही प्रकाशवती अम्मा ने कहा कि उन्होंने नेहरू, राहुल, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी के साथ-साथ कई कांग्रेसियों को करीब से देखा है |

अब उनकी तमन्ना है कि इस बार प्रदेश में सरकार आए हालांकि संजय सैनी ने नामांकन भर दिया था लेकिन कहीं ना कहीं कांग्रेसी मोहब्बत उनको इस बार फिर यहां के नेता को जिताने को आड़े आ गई |



