
स्थान : रामनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखण्ड सरकार के “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चेकिंग और गश्त के दौरान टेड़ा गांव जाने वाले मार्ग से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे की रोकथाम और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।


प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टेड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर श्मशान घाट से करीब 200 मीटर पहले एक टुक-टुक को रोककर जांच की गई।


पुलिस के मुताबिक टुक-टुक का रजिस्ट्रेशन नंबर UK19E R0501 है। वाहन में सवार युवक की पहचान नदीम पुत्र मोहम्मद अजीम, उम्र 29 वर्ष, निवासी उत्तरी खताड़ी, रामनगर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई।
पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नशे के खिलाफ अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है।



पुलिस का कहना है कि “Drug Free Devbhoomi” अभियान को सफल बनाने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

