

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर

आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है | बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए खासा इंतजाम किए गए हैं ताकि चुनाव में किसी प्रकार की समस्या पैदा न हो सके |


बता दें उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत बॉर्डर पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसके अलावा जो भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया जा रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है | वहीं उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश की सूर्या चौकी बॉर्डर का निरीक्षण कर चेकिंग अभियान चलाया |


उन्होंने बताया कि एस.एस.टी. द्वारा साढ़े 6 लाख रुपए पकड़े गए थे | साथ ही हमारी भी निगरानी बनी हुई है | आचार सहिता का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी |


