

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

बाजपुर में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कोविड-19 और आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन पत्र भरा है। इस दौरान राजेश कुमार ने अपने नामांकन पत्र को जनता के चरणों में अर्पित किया है।


बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंच रहे हैं| इसी के चलते भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कोविड-19 और आचार संहिता का पालन करते हुए एसडीएम कार्यालय में चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है । उन्होंने कहा कि अपना नामांकन पत्र जनता के चरणों में अर्पित किया है। साथ ही उन्होंने जनता से आने वाले चुनाव में न्याय करने की मांग की है।



