

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रामनगर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं रामनगर से रणजीत सिंह रावत को कांग्रेस से टिकट ना मिलने की खबर जब उनके समर्थकों को हुई तो रामनगर स्थित रणजीत सिंह रावत के घर पर आम जनता और उनके समर्थकों का जनसैलाब उमड़ गया।


जनता का कहना है कि रणजीत सिंह रावत ने पांच साल रामनगर की जनता की विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार मदद की है। और कांग्रेस की स्थिति को रणजीत सिंह रावत ने रामनगर में मजबूत किया है। रणजीत सिंह रावत के चेहरे पर कांग्रेस आसानी से रामनगर से जीत सकती है लेकिन हरीश रावत को रामनगर में प्रत्याशी बनाना गलत है।

रामनगर की जीती हुई सीट से कॉन्ग्रेस अब हारने की कगार पे पहुँच गई है। वहीं आम जनता कांग्रेस हाईकमान से अपने फैसले पर पुनः विचार करने का आग्रह कर रही है साथ ही हाईकमान का फैसला नही बदलने पर जनता का कहना है कि हम रणजीत रावत को निर्दलीय चुनाव लड़ाने को भी तैयार हैं। रामनगर का चुनाव अब दिलचस्प हो गया हैं। रामनगर में बाजी कौन मरेंगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा।



