हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ठेले जब्त, चालान काटे

हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, ठेले जब्त, चालान काटे

स्थान : हल्द्वानी
रिपोर्टर : संजय जोशी

शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में तिकोनिया से वर्कशॉप लाइन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से लगाए गए कई ठेलों को हटाकर नगर निगम की टीम ने जब्त कर लिया। इसके अलावा अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे गए और नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया।

शहर के मटर गली, सदर बाजार, मीरा मार्केट और कारखाना बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन का कहना है कि इन क्षेत्रों में भी लगातार निगरानी रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

साथ ही नागरिकों और व्यापारियों से अपील की गई है कि वे फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन के सहयोग से शहर को व्यवस्थित और सुगम बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।