हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झुग्गी विवाद में 6 लोग हिरासत में

हरिद्वार में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, झुग्गी विवाद में 6 लोग हिरासत में

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए झुग्गी विवाद में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

मामला शिवालिक नगर की निर्मल बस्ती का है, जहां दो पक्षों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर भड़क उठा। विवाद देखते ही देखते मारपीट और हंगामे में बदल गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति और बिगड़ने से बच गई।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों को पहले भी समझाया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे दोबारा आपस में भिड़ गए और शांति व्यवस्था भंग कर दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से जुड़े 6 लोगों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है और भविष्य में भी किसी तरह की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन पुलिस सतर्कता के साथ लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि दोबारा कोई विवाद न हो सके।