महाशिवरात्रि 2026: छोटा कैलाश मंदिर में यातायात और पार्किंग व्यवस्था

महाशिवरात्रि 2026: छोटा कैलाश मंदिर में यातायात और पार्किंग व्यवस्था

स्थान : भीमताल नैनीताल

ब्यूरो रिपोर्ट

महाशिवरात्रि पर्व 2026 के अवसर पर 14 और 15 फरवरी को छोटा कैलाश मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए थाना भीमताल द्वारा विशेष वनवे और डायवर्जन व्यवस्था लागू की जाएगी।

यातायात/वनवे व्यवस्था:

  1. अमृतपुर मार्ग: अमृतपुर की ओर से छोटा कैलाश जाने वाले सभी वाहन ग्राम पंचायत गेट बानना तिराहा (लामजाला तिराहा) से डायवर्ट होकर धूरा तिराहा से ओपन थिएटर पार्किंग तक पहुंचेंगे। श्रद्धालु यहां से पैदल मंदिर जाएंगे और वापसी में भटेलिया गांव → लामजाला तिराहा → अमृतपुर गेट मार्ग से लौट सकते हैं।
  2. भीमताल मार्ग: भीमताल की ओर से आने वाले वाहन जंगलिया गांव से धूरा तिराहा होते हुए ओपन थिएटर पार्किंग तक जाएंगे। वापसी में वनवे व्यवस्था के अनुसार भटेलिया गांव → लामजाला तिराहा → धूरा तिराहा/अमृतपुर गेट होकर भीमताल लौटेंगे।
  3. भारी वाहन प्रतिबंध: अमृतपुर गेट से छोटा कैलाश की ओर समस्त भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  4. टैम्पो/ई-रिक्शा प्रतिबंध: काठगोदाम से अमृतपुर की दिशा में टैम्पो और ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  5. चारपहिया वाहन प्रतिबंध: ओपन थिएटर बैरियर से छोटा कैलाश मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  6. अत्यधिक भीड़ और पार्किंग भरे होने की स्थिति में वाहन मुख्य मार्ग पर पीछे की ओर सुरक्षित स्थानों पर क्रमबद्ध पार्किंग में लगेंगे। नियम विरुद्ध पार्किंग वाहन क्रेन द्वारा हटाए जाएंगे।

पार्किंग व्यवस्था:

  • चारपहिया वाहन: डाक बंगला पार्किंग एवं ओपन थिएटर पार्किंग।
  • दुपहिया वाहन: प्राथमिक – गिरीश मोटर साइकिल पार्किंग, द्वितीय – भास्कर चन्द्र पलडिया मोटर साइकिल पार्किंग, तृतीय – हनुमान मंदिर मार्ग तिराहा बैरियर, चतुर्थ – शिवा मोटर साइकिल पार्किंग।

जनहित में अपील:
पार्किंग की सीमित क्षमता और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि छोटा कैलाश दर्शन हेतु यथासंभव सार्वजनिक वाहन या दुपहिया वाहन का उपयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात को सुचारू बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।