
स्थान : ऊधम सिंह नगर

ब्यूरो रिपोर्ट

कावड़ यात्रा और महाशिवरात्रि पर्व के चलते रुद्रपुर नगर निगम ने 15 फरवरी तक नगर क्षेत्र में कच्चे व पके मांस और मछली की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान रखा गया है।


नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व है, और कई श्रद्धालु कावड़ यात्रा पर गंगा जल लेने गए हैं। उनके धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम रुद्रपुर और काशीपुर ने यह कदम उठाया है।


नगर आयुक्त ने पुलिस, खाद सुरक्षा अधिकारी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की मांस की बिक्री और रेस्टोरेंट, होटल में पके मांस की बिक्री पूरी तरह से रोकी जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी दुकान या व्यवसायी इस दौरान मांस बेचता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

नगर निगम का कहना है कि यह कदम श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना का सम्मान और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है।


