
स्थान – कालाढूंगी

ब्यूरो रिपोर्ट

कालाढूंगी के बौर नदी पर बने पुल पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि कार नदी में गिरने के बजाय सड़क पर ही पलटी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के थे। वे रामनगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर खटीमा लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।


हादसे में कार सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत बाहर निकाला और कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


चिकित्सकों ने बताया कि सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।


