
स्थान : देहरादून

ब्यूरो रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 14 फरवरी को देहरादून में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार ने बताया कि

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कोर कमेटी की बैठक प्रमुख है।


उन्होंने बताया कि भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में भी कोर कमेटी की बैठक तय की गई है। इस बैठक में अब तक संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं में संगठन की भूमिका और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी।


प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। उनके मार्गदर्शन और निर्देशों के आधार पर संगठन आगामी रणनीति तैयार करेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि कोर कमेटी में दिए जाने वाले निर्देशों को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
भाजपा की यह बैठक आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

