अल्मोड़ा: जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में युवा प्रतिभाओं ने दिखाई धाक

अल्मोड़ा: जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में युवा प्रतिभाओं ने दिखाई धाक

रिपोर्ट : हरीश भण्डारी

स्थान : अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस साल का विषय था – “क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं और चुनौतियां“।

संगोष्ठी में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और शोध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी विज्ञान संबंधी समझ और नवाचार क्षमता प्रदर्शित की।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता, प्रस्तुति और शोध की गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब 13 अक्टूबर 2025 को पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे

आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में विज्ञान के प्रति उत्साह और नई सोच को बढ़ावा देती हैं।