

रिपोर्ट : अशोक सरकार

स्थान : खटीमा ऊधम सिंह नगर



विनय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस देश का पहला ऐसा संगठन है जो आंतरिक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से योग्य नेतृत्व को सामने लाता है। हर उम्मीदवार को अपने क्षेत्र से निर्वाचित होकर नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। इस चुनाव में भाग लेने के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है और युवा कांग्रेस की सदस्यता अनिवार्य है।




ऊधम सिंह नगर। खटीमा में कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी के सपनों को साकार करने के लिए ‘नेता बनो, नेता चुनो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोडिनेटर विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस चुनाव प्रक्रिया का उद्देश्य कर्मठ, ईमानदार और समर्पित युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाना है।


इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्या ने बताया कि यूथ कांग्रेस 2025 का चुनाव ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इसमें 18 से 35 वर्ष के युवा प्रतिभाग करेंगे और ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 24 से 30 अक्टूबर तक चलेगी।

इस कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस का लक्ष्य है कि युवाओं में राजनीतिक भागीदारी बढ़े और नेतृत्व के लिए नई प्रतिभाएं सामने आएं।


