


स्थान : हल्द्वानी

उत्तराखण्ड समाजवादी पार्टी के कार्यालय 17-आज़ाद नगर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और देश के पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि “संकल्प दिवस” के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




कार्यक्रम की शुरुआत सपा उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी द्वारा मुलायम सिंह यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि से हुई। तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसा नेता सदियों में एक-आद ही पैदा होता है। उन्होंने नेता जी के कार्यों और योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन में मिली उपाधियां और सम्मान अद्वितीय हैं।



सिद्दीक़ी ने आगे बताया कि नेता जी उत्तराखण्ड के सबसे बड़े हितेषी थे। उनके मुख्यमंत्री काल में पिथौरागढ़ हवाई पट्टी, दुर्गम इलाक़ों में पाठशालाओं, पीने के पानी के लिए हैंडपम्पों का निर्माण किया गया। उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्रालय का गठन किया और उत्तराखण्ड राज्य के गठन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा। रक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने शहीद सैनिकों और उनके परिवारों के लिए ऐतिहासिक निर्णय किए।

सिद्दीक़ी ने कहा कि मुलायम सिंह जी किसानों, व्यापारियों, छात्रों, कर्मचारियों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के बड़े हितेषी थे और उनके कार्यों को आज अखिलेश यादव पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मुलायम सिंह जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत किया जाए।

विचार गोष्ठी में जावेद सिद्दीकी, जावेद मिकरानी, अलीम अंसारी, उमैर मतीन, रेहान मलिक, अरशद अय्यूब, नईम सलमानी, इस्लाम सिद्दीकी, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुलायम सिंह यादव जी को श्रृद्धांजलि अर्पित कर उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।




