पछवादून में स्पा सेंटरों की आड़ में बढ़ता देह व्यापार, स्थानीय लोग नाराज

पछवादून में स्पा सेंटरों की आड़ में बढ़ता देह व्यापार, स्थानीय लोग नाराज

रिपोर्टर : इलाम सिंह चौहान
स्थान : विकाश्नगर

विकासनगर क्षेत्र में स्पा सेंटरों और होटलों की आड़ में अनैतिक देह व्यापार के बढ़ते मामलों ने स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई करने और अवैध गतिविधियों को रोकने की मांग की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ समय में स्पा सेंटरों और होटलों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है, लेकिन कई स्थानों पर अनैतिक गतिविधियों की खबरें भी सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि इन केंद्रों की वजह से इलाके की छवि धूमिल हो रही है और प्रशासन की लापरवाही से ये प्रतिष्ठान लगातार फल-फूल रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे सड़कों पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी स्पा सेंटर और होटलों की जांच कराई जाए और अवैध रूप से चल रहे प्रतिष्ठानों पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि समाज में फैल रही इस समस्या पर काबू पाया जा सके।

इस मामले पर प्रशासन की प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इलाके के लोग कार्रवाई की प्रतीक्षा में हैं।