

लोकेशन – मंगलौर, उत्तराखंड
रिपोर्टर – राहुल सैनी


लखनौता क्षेत्र में पुलिस की नई ऑनलाइन चालान प्रक्रिया के खिलाफ सैकड़ों किसानों ने चौकी के सामने नारेबाजी कर विरोध जताया। पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कैमरे लगाकर ऑनलाइन चालान शुरू किए जाने से किसानों और आम लोगों में असंतोष फैल गया है।



ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क उनकी रोजमर्रा की आवाजाही और स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी मार्ग है। नई प्रक्रिया के कारण उन्हें रास्ता पार करने में डर लग रहा है।




ग्रामीणों ने वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में चौकी के सामने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना ज्ञापन चौकी प्रभारी को सौंपा और पुलिस से समस्या के समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त कर दिया गया।


पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे।



