

रिपोर्टर -: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर


ग्राम हिम्मतपुर के निवासी आनंद बल्लभ जोशी (72 वर्ष) की देर रात दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने घर के बाहर घूम रहे थे, तभी काशीपुर की ओर से आ रही अज्ञात बस ने उन्हें टक्कर मार दी।




घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।


पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सतर्क रहें।



