लक्सर में आपसी विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ फायर, सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

लक्सर में आपसी विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ फायर, सिर में लगी गोली, हालत गंभीर

स्थान : लक्सर/उत्तराखंड

लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कटारपुर गांव में रविदास मंदिर के पास कुछ लड़कों के बीच हुई झड़प के दौरान 25 वर्षीय अर्जुन पर गांव के अनुज ने देशी तमंचे से ताबड़तोड़ फायर कर दिया। गोली अर्जुन के सिर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

घटना की सूचना पाते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए हरिद्वार के सतीकुंड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जॉली ग्रांट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है। गंभीर हालत में अर्जुन दो गोली लगने के कारण जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जल्दबाजी में किसी तरह की हिंसा से बचें और जांच में सहयोग करें।