

स्थान- देहरादून


यूकेएसएसएससी परीक्षा में पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के तहत हरिद्वार के उस परीक्षा केंद्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जहां लापरवाही के चलते पेपर लीक का मामला सामने आया था।



मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते चार वर्षों में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 25 हजार युवाओं को नौकरी मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया है, जो पूरे प्रकरण की जांच करेगी।



सीएम धामी ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से आह्वान किया कि आगामी परीक्षाओं को लेकर पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे निश्चिंत होकर अपनी तैयारी में जुटें।





