खटीमा में ग्राम प्रधानों और बीटीसी मेंबरों की बैठक, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

खटीमा में ग्राम प्रधानों और बीटीसी मेंबरों की बैठक, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

स्थान- खटीमा उधम सिंह नगर
रिपोर्ट- अशोक सरकार

खटीमा विकासखंड के ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों और बीटीसी मेंबरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, ज्येष्ठ प्रमुख भागीरथी राणा, कनिष्ठ प्रमुख गौरव नेगी समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में चिकित्सा, वन, विद्युत, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान ग्राम प्रधानों और बीटीसी मेंबरों ने अपने क्षेत्रों की बिजली, पानी और सड़क संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।

अधिकारियों ने समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। परियोजना निदेशक उधम सिंह नगर हिमांशु जोशी ने बताया कि यह ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों और बीटीसी मेंबरों की पहली बैठक थी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की अहम समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।