UKSSSC पेपर वायरल मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की मांग

UKSSSC पेपर वायरल मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की मांग

स्थान- हरिद्वार

UKSSSC पेपर वायरल मामले के बाद बेरोजगार संघ के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर सरकार को घेरा।

वीरेंद्र रावत ने बेरोजगार संघ के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सरकार को सीबीआई जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज युवाओं के धरने में पहुंचकर उन्हें अपना समर्थन दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने सरकार को कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी घेरा और कहा कि वर्तमान सरकार इन गंभीर समस्याओं पर संवेदनशील नहीं है।