

हल्द्वानी, 16 सितम्बर। बागेश्वर जिले में हालिया आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मंडी समिति हल्द्वानी की ओर से 200 राशन किट की सहायता सामग्री रविवार को रवाना की गई।


यह राहत सामग्री उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के निर्देश पर तैयार की गई थी। राहत सामग्री से भरे वाहन को मंडी समिति की प्रशासक एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह और समिति के सचिव दिग्विजय सिंह देव ने हरी झंडी दिखाकर बागेश्वर के लिए रवाना किया।



ऋचा सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और मंडी परिषद अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।


उन्होंने यह भी कहा कि यह सामग्री स्थानीय प्रशासन के सहयोग से वास्तविक ज़रूरतमंद पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी।

इस मौके पर मंडी समिति के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।



