तीन चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

तीन चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

ऋषिकेश पुलिस की कार्रवाई में बरामद हुई दो बाइक और घर से चुराया गया सामान

ऋषिकेश
ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर चोर सोनू शर्मा, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर चोरी गई दो बाइक और बंद घर से चुराया गया सामान बरामद किया है।

कोतवाल प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितंबर को गोविंद नगर क्षेत्र में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई और चोर की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं।

इसी क्रम में आईडीपीएल गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोका और पूछताछ की। जांच में उसकी पहचान सोनू शर्मा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीन चोरी की घटनाओं को कबूल कर लिया।


चोर की कबूलनामा:

  • आरोपी दिल्ली से एक चोरी की बाइक लेकर ऋषिकेश पहुंचा था।
  • उसने एम्स परिसर से एक और बाइक चुराई।
  • बाद में गोविंद नगर में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
  • आरोपी ने बताया कि वह अपर गंगानगर में मजदूरी करता है, लेकिन कम आमदनी के चलते चोरी करने लगा।

बरामदगी:

  • दो चोरी की बाइक
  • बंद घर से चोरी किया गया सामान

पुलिस टीम:

इस खुलासे में चौकी प्रभारी निखिलेश बिष्ट और नवीन डंगवाल की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।


पुलिस कप्तान अजय सिंह ने दी बधाई:

एसएसपी अजय सिंह ने इस सराहनीय कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को शाबाशी दी और कहा कि क्षेत्र में चोरी और अपराध पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।