चारपाई के नीचे छिपी थी ‘नशे की दुनिया’ – हल्द्वानी में दो भाई गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

चारपाई के नीचे छिपी थी ‘नशे की दुनिया’ – हल्द्वानी में दो भाई गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

पुलिस ने गुंडा एक्ट में की कार्रवाई, जमीन में गाड़े गए ड्रम से शराब का जखीरा जब्त

हल्द्वानी |
संवाददाता… ऋषि कपूर
हल्द्वानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो सगे भाइयों की जोड़ी द्वारा अपनाई गई शातिर तरकीब को पुलिस ने नाकाम कर दिया। आरोपियों ने घर के बाहर नीले प्लास्टिक ड्रम में अवैध शराब भरकर जमीन में गाड़ दिया था, और ऊपर से चारपाई रख दी गई थी, जिससे किसी को शक न हो।

पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर जब मौके पर छापेमारी की गई तो चारपाई हटाते ही जमीन में गड़े ड्रम बरामद हुए, जिनमें भारी मात्रा में अवैध देशी शराब मौजूद थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।


शराब तस्करी का तरीका चौंकाने वाला:

जांच में सामने आया कि आरोपी शराब की तस्करी के लिए नए-नए तरीके ईजाद कर रहे थे। इस बार उन्होंने घर के बाहर नीले ड्रमों को जमीन में दबाकर उसके ऊपर चारपाई रख दी थी, ताकि कोई पुलिस या आम व्यक्ति संदेह न कर सके।
लेकिन पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से यह ‘नशे का अड्डा’ उजागर हो गया।


पुलिस की सराहनीय कार्रवाई:

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इसे नशा विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया है।
पुलिस का कहना है कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और समाज को नशे से मुक्त करने की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

  • नीले ड्रमों में भरकर जमीन में छिपाई गई भारी मात्रा में अवैध शराब
  • आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
  • तस्करी में प्रयुक्त सामग्री जब्त

हल्द्वानी पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों को सख्त संदेश देती है कि अपराध चाहे जितनी चालाकी से किया जाए, कानून की पकड़ से बचना नामुमकिन है।