

रानीखेत
संवाददाता- संजय जोशी
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट ने रविवार को रानीखेत का दौरा किया। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे प्रसिद्ध झूला देवी श्रीराम मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मां झूला देवी के दर्शन किए और श्री मौनी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।




मंदिर दर्शन के पश्चात अजय भट्ट भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष स्व. अविनाश गोयल के निवास पर पहुंचे और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्व. गोयल पार्टी के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता थे, जिनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।



भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने भी स्व. गोयल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

इस दौरान उपस्थित रहे:
- पूर्व जिला महामंत्री प्रेम शर्मा
- पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल
- कैंट बोर्ड के नामित सदस्य मोहन नेगी
- भाजपा के अन्य स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता


सांसद अजय भट्ट का यह दौरा धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ जनता और कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।




