सितारगंज के बिजटी चौराहे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

सितारगंज के बिजटी चौराहे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

सड़क किनारे खाली प्लॉट में पड़ा मिला शव, मौत के कारणों का नहीं चला पता

रिपोर्टर: तनवीर अंसारी
सितारगंज
नगर के बिजटी चौराहे पर उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे स्थित एक खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव देखा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव कई घंटों से उसी स्थान पर पड़ा था, जिसे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की जा रही है। साथ ही मृतक की शिनाख्त के प्रयास भी जारी हैं

कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों और पहचान के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।