ऊधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

ऊधम सिंह नगर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान

एसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा नशा मुक्ति संदेश

स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार


उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में नशे के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत की गई है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और सीओ विमल कुमार रावत के नेतृत्व में जिलेभर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज को नशे की गिरफ्त से पूरी तरह मुक्त करना है।

अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में जाकर लोगों को जागरूक किया, साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने लोगों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति का बल्कि पूरे परिवार और समाज का विनाश कर सकता है।

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि यह अभियान सिर्फ पुलिस का नहीं, बल्कि समाज का भी है। उन्होंने कहा,

“पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से हम नशे के खिलाफ इस लड़ाई में निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे।”

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने नशा मुक्त समाज की दिशा में पुलिस के प्रयासों का समर्थन करते हुए अपने-अपने विचार रखे।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने साफ शब्दों में कहा कि,

“नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।”


अभियान की प्रमुख बातें:

  • पुलिस द्वारा गांव-गांव जाकर जागरूकता कार्यक्रम।
  • युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील।
  • ग्रामीणों ने रखे सुझाव, बढ़ाया हौसला।
  • नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
  • समाज और पुलिस के बीच बढ़ता सहयोग।

नशे के खिलाफ इस संयुक्त मुहिम ने ऊधम सिंह नगर में नई चेतना और जागरूकता की लहर पैदा की है।