नैनीताल पुलिस की सख्ती का दिखा असर, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस की सख्ती का दिखा असर, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देशन में रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा बरामद

रामनगर | 12 सितम्बर 2025
जनपद नैनीताल में अपराधियों के खिलाफ एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की सख्त कार्यशैली के चलते गुंडागर्दी करने वालों की अब खैर नहीं। इसी कड़ी में रामनगर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस को यह कार्रवाई वादी सागर पुत्र मलखान सिंह द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर करनी पड़ी। पीड़ित के अनुसार, वह बंबागेर, रामनगर में शानू की दुकान पर किसी काम से गया था, जहां शानू और उसके भाई शाहरूख ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान शानू ने उस पर तमंचे से फायर किया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मीणा ने एसपी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र को एक विशेष टीम गठित कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सीओ रामनगर सुमित पांडेय और कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी के नेतृत्व में आरोपियों की घेराबंदी कर भवानीगंज क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपी:

  1. शानू खान, पुत्र रईस खान, उम्र 36 वर्ष
    निवासी: नई बस्ती, गुलरघट्टी, रामनगर
  2. शाहरूख खान, पुत्र रईस अहमद, उम्र 30 वर्ष
    निवासी: नई बस्ती, गुलरघट्टी, रामनगर

बरामदगी:

  • 01 तमंचा (12 बोर)
  • 01 खोखा कारतूस

बरामद हथियार के आधार पर केस में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 को जोड़ा गया है।


पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक गगनदीप सिंह
  • उप निरीक्षक जोगा सिंह
  • हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन
  • कांस्टेबल संजय कुमार
  • कांस्टेबल बिजेन्द्र गौतम
  • कांस्टेबल संजय सिंह