

स्थान – रानीखेत

संवाद्दाता-sanjay joshi



नगर के गांधी चौक में शुक्रवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और पुतला दहन कर अपना विरोध जताय


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हरिद्वार में गौवंश तस्करी के मामले में जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई कर एक वाहन में कटे हुए गौमांस को पकड़ा, तो विधायक उमेश कुमार ने गौ हत्यारों के पक्ष में खड़े होकर मामले को दबाने और तस्करों को बचाने का प्रयास किया।

क्या है मामला?
VHP जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत ने बताया कि:
“हरिद्वार क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक गाड़ी में गौमांस पकड़ा गया था, लेकिन उस वाहन को कथित तौर पर विधायक उमेश कुमार ने आग के हवाले कर दिया। इससे सबूत मिटाने की कोशिश की गई और इससे पूरे संगठन में गहरा रोष व्याप्त है।”
प्रदर्शनकारियों ने इसे सनातन संस्कृति और गौ रक्षा के खिलाफ एक सीधा हमला बताया।

प्रदर्शनकारियों की मांग:

विधायक उमेश कुमार सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

सरकार मामले की निष्पक्ष जांच करवाए
यदि आरोप सही पाए जाएं, तो विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए



