

स्थान – खटीमा /ऊधम सिंह नगर
संवाद्दाता – अशोक सरकार


जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के झनकइया–पूरनपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह हादसा उस समय हुआ जब बगुलिया निवासी तीन युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे और रास्ते में उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए मवेशी से टकरा गई।


मौके पर कोहराम, गांव में शोक की लहर
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान:


सुरंजन, पुत्र कालीपद

तोईफ, पुत्र मोहम्मद शाना
वहीं, तीसरा युवक पवित्र गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।

डॉक्टर बी.पी. सिंह का बयान:
“तीनों युवक गंभीर अवस्था में अस्पताल लाए गए थे। एक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी, जबकि दूसरे युवक की मौत हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में हो गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जा रहा है।”


बेजुबान मवेशी और लापरवाह व्यवस्था: बड़ा सवाल
यह कोई पहला मामला नहीं है, जब सड़क पर घूमते बेसहारा मवेशियों की वजह से जानलेवा हादसा हुआ हो। इस घटना ने फिर एक बार गौशालाओं की कमी और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर भाटिया ने सुझाव देते हुए कहा:

“जब तक स्थायी गौशाला नहीं बन जाती, तब तक मवेशियों को जंगल क्षेत्र में तारबंदी कर एकत्र किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।”
विधायक भुवन चंद्र कापड़ी का आश्वासन:

विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा:
“हल्दीघेरा क्षेत्र में लगभग 7.5 एकड़ भूमि पर गौशाला का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है, जहां **2,000 मवेशियों को एक साथ रखा जा सकेगा।”

उन्होंने सरकार से मांग की कि:
“इस तरह की दुर्घटनाओं में सरकारी लापरवाही सामने आती है, इसलिए पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।”


