उत्तराखंड में आपदा राहत कार्य तेज़: प्रधानमंत्री मोदी ने की 1200 करोड़ की घोषणा, पीड़ितों तक 24 घंटे में पहुंच रही मदद

उत्तराखंड में आपदा राहत कार्य तेज़: प्रधानमंत्री मोदी ने की 1200 करोड़ की घोषणा, पीड़ितों तक 24 घंटे में पहुंच रही मदद

स्थान-देहरादून

उत्तराखंड में मानसून के दौरान आई भीषण प्राकृतिक आपदाओं — धराली और थराली समेत कई स्थानों पर हुई जान-माल की क्षति के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने आपदा राहत और पुनर्वास के लिए तेज़ गति से काम शुरू कर दिया है।


आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार अब 24 घंटे के भीतर राहत राशि पीड़ितों तक पहुंचा रही है, जो पहले की तुलना में काफी तेज़ और प्रभावी प्रक्रिया है।


प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा: पीड़ितों से मिलकर जाना हालचाल

मानसून आपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं उत्तराखंड दौरे पर आए, जहां उन्होंने:

आपदा पीड़ितों से मुलाकात की

उनका हालचाल जाना और ढांढस बंधाया

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना के जवानों से मुलाकात कर राहत कार्यों की समीक्षा की

1200 करोड़ रुपये की तात्कालिक राहत राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह भी आश्वासन दिया कि उत्तराखंड को केंद्र सरकार से हरसंभव सहायता मिलेगी।


आपदा राहत कार्यों में आई तेजी: सचिव विनोद सुमन का बयान

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया:

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। पहले राहत राशि पहुंचने में सप्ताह भर तक लग जाता था, लेकिन अब हम 24 घंटे के भीतर पीड़ितों को मदद दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में कोई देरी न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन टीमें और जिलाधिकारी स्तर पर समन्वय मजबूत किया गया है।