हल्द्वानी: कठघरिया बिजलीघर में चूहे के कारण फीडर ब्रेकर में ब्लास्ट, तीन घंटे गुल रही बिजली

हल्द्वानी: कठघरिया बिजलीघर में चूहे के कारण फीडर ब्रेकर में ब्लास्ट, तीन घंटे गुल रही बिजली

हल्द्वानी

कठघरिया बिजलीघर के फीडर ब्रेकर में चूहे के घुसने से हुए ब्लास्ट के कारण सोमवार सुबह तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे करीब पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

विद्युत वितरण खंड ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह ने बताया कि घटना सोमवार सुबह 7 बजे की है, जब बिजलीघर में तेज धमाका हुआ और अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई।

जांच में पाया गया कि एक चूहा उपकरण में घुस गया था, जिससे ब्रेकर में फॉल्ट हुआ।

इस तकनीकी खराबी के कारण कठघरिया, फतेहपुर, बेल बसानी सहित आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

यूपीसीएल की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की।

इस दौरान स्थानीय लोगों को गर्मी और असुविधा का सामना करना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि बिजलीघर की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।