आज का राशिफल

आज का राशिफल

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- तनाव से राहत मिलेगी। मन प्रसन्न रखने के मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा। योजना बनाकर काम करने से काम व्यवस्थित रूप से पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह का रिस्क लेने से मुसीबत आ सकती है। कोई निर्णय लेने में दिक्कत हो तो वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। गुस्से और ईगो से झगड़े की स्थिति बन सकती है। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगी। कार्यभार ज्यादा रहेगा। टैक्स से संबंधित फाइलों को कम्प्लीट रखना जरूरी है। नया काम शुरू करना है, तो उससे संबंधित हर बात को जांच लें। गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करें।
लव- पति-पत्नी धैर्य और शांति से समस्याओं को सुलझाएं। घर में शांतिपूर्ण माहौल रखें। प्रेमी-प्रेमिका को लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से सेहत ठीक रहेगा। महिलाओं को अपने सेहत को लेकर सावधान रहना होगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में मन: स्थिति को विचलित न होने दें। इससे आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने की योजना है, तो उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। मनोरंजन का प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- इनकम से ज्यादा खर्चा हो सकता है। उधार भी उतना ही लें जितना चुकाया जा सके। गुस्से और जिद्द पर काबू रखें। अनजान व्यक्ति से मुलाकात में गोपनीय बात उजागर न होने दें। आपको धोखा मिल सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में कामकाज का दबाव रहेगा। बड़ी डील हो सकती है। रुके प्रोजेक्ट शुरू करने में अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। ऑफिस में अपने काम आसानी से निपटा लेंगे।
लव- पति-पत्नी में तालमेल से घर में सुख-शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी बिल्कुल न लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। चोट लगने की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। बड़े और अनुभवी लोगों के सानिध्य में फायदेमंद मुद्दों पर विचार होगा। कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना है, तो आज उस पर गंभीरता से काम करें।
नेगेटिव- पुराना विवाद या समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। विपरीत परिस्थिति में मनोबल बनाए रखें। आपसी बातचीत से समाधान मिल जाएंगे। गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। बेवजह के खर्चों पर काबू रखना होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां रहेंगी। हो सकता है कोई दिक्कत आने पर आपको अपने सिद्धांतों से समझोता भी करना पड़े। कर्मचारियों की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। विदेश में नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को उम्मीद नजर आएगी।
लव- शादीशुदा लोगों के संबंध अच्छे बनेंगे। घर में प्रियजन का आगमन सबको खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- बदहजमी और एसिडिटी से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना जरूरी है। कुछ सुस्ती भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी , भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी से कोई वादा किया है तो उसे निभाने की भी कोशिश करें। मान-सम्मान बना रहेगा। ऊर्जावान और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। निजी और पारिवारिक कामों पर ज्यादा ध्यान रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई या करियर को लेकर खुशखबरी मिल सकती है।
नेगेटिव- कोई नया निवेश या नया काम करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर कर लें। लक्ष्य हासिल करने के लिए झूठ बोलने से मुसीबत बढ़ सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग करने में बहुत फिजूल खर्चा होगा।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में दिक्कतें रहेंगी, फिर भी मेहनत का फायदा मिल सकता है। सिर्फ थोड़ा संघर्ष रहेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है। 
लव- पति-पत्नी में एक दूसरे के लिए प्रेम और विश्वास की भावना रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी। जिसका मुख्य कारण तनाव और चिंता भी है। हल्का और सुपाच्य खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले समय से घरेलू व्यवस्था को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। अपने किसी काम में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपको सफलता देगा। शाम को दोस्तों के साथ मस्ती भरा समय बीतेगा। मानसिक सुख-शांति भी मिलेगी।
नेगेटिव- बड़े लोगों के सम्मान का ध्यान रखें। वाद-विवाद में पड़ने की बजाय मौन रहें। परिवार से संबंधित व्यवस्था बनाने में रुकावट आ सकती हैं। समय आने पर परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। कोई भी यात्रा करना समय और पैसे का नुकसान ही रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित चलती रहेंगी। कोई सरकारी मामला सुलझाने से पहले अपने कागज व्यवस्थित कर लें। नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट पर टीम वर्क में काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिकारियों से तारीफ मिलेगी।
लव- घर में किसी मांगलिक काम की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस संबंधी परेशानी से बचने के लिए संतुलित खानपान रखें। योग, व्यायाम करना भी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज भाई बहनों से संबंधित भावनात्मक फैसले लेने पड़ सकते हैं। जो सकारात्मक होंगे। राजनैतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। घर में कुछ रखरखाव और बदलाव संबंधी योजनाएं बन सकती हैं।
नेगेटिव- रिश्तेदार के अचानक आने से आपके महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती हैं। परिवार और निजी कामों में व्यवस्था बनाकर रखना चुनौती होगी। फालतू बहसबाजी से खुद को दूर रखें। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर फोकस रखें, वरना पिछड़ सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। बनते कामों में कुछ रुकावट आ सकती है। किसी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श करना जरूरी है। नौकरी में काम ज्यादा होने से ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंध जल्दी ही विवाह में बदलने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से आलस और सुस्ती जैसी स्थिति रहेगी। घर के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- काफी समय से किसी काम के लिए चल रही कोशिशों में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। निजी मामलों में थोड़ी सी सावधानी से काफी चीजें अपने आप सुव्यवस्थित हो जाएंगी। अपने दैनिक काम को अच्छे तरीके से कर पाएंगे।
नेगेटिव- कुछ परेशानियां और रुकावट भी रहेंगी। अपने शुभचिंतकों की सलाह पर भी जरूर अमल करें। इससे आपको कोई समाधान भी मिल सकता है। युवाओं को ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा। फालतू तर्क-वितर्क से भी दूर रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। अपनी काबिलियत से अपने कामों को गति देने में सक्षम रहेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी कामों में रुकावटें आएंगी। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। नजदीकी दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम में लापरवाही की वजह से इन्फेक्शन हो सकता है। इस समय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका कोई विशेष काम पूरा हो सकता है। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोन के लिए अप्लाई किया है, तो काम बन जाएगा। युवाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- फालतू काम और आलस्य में अपना समय खराब न करें। कोई उपलब्धि खो सकते हैं। कोई कर्जा लेने की योजना बन रही है, तो एक बार फिर से विचार कर लें। महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट, बैंक के कागज संभालकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थितियों में सुधार हो सकता है, इसलिए अपने कामों पर फोकस करें। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंधों को और मजबूत करने में लगाएं। ये संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद होंगे। नौकरी में मन मुताबिक काम मिलेगा। बदलाव के भी अच्छे मौके मिलेंगे।
लव- दांपत्य संबंध खुशनुमा रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग पर जाने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। मौसम के बुरे असर से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होने से राहत मिलेगी। घर के रखरखाव के कामों के लिए समय निकाल लेंगे। जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा करना आपको खुशी देगा। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की डील होने वाली है तो उससे संबंधित पेपर की जांच-पड़ताल कर लें। आपका अधिकार और गुस्सा आपके ही कामों में रुकावट डाल सकता है। सहज और शांत रहें।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखनी होगी। मार्केटिंग से संबंधित जानकारी हासिल करते रहें। युवा अपने करियर को लेकर गंभीर होंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम पर फोकस करना होगा। ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है।
लव- घर का माहौल व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। अपोजिट जेंडर वाले दोस्त की वजह से संकट में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। हल्का और सुपाच्य खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने विचार संतुलित रखें। इससे कोई भी अहम फैसला लेने में आसानी होगी। किसी खास इंसान से मिलने का भी मौका मिलेगा। युवाओं को करियर संबंधी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। घर का अनुशासित माहौल खुशी और सुकून देगा।
नेगेटिव- भाई-बहनों के साथ व्यक्तिगत मामले में कहासुनी हो सकती है। संबंधों में खटास न आने दें। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना है, तो अभी उस पर और गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। 
व्यवसाय- कारोबार में नुकसान की स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय मे छोटी सी गलतफहमी संबंधों में दरार डाल सकती हैं। सरकारी काम तय समय पर सुलझाना बेहतर होंगे। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के वजह से तनाव और थकान हावी रहेंगे। योगा और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले काफी समय से चल रही मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने की संभावना है। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था रखने में विशेष योगदान रहेगा। आप दैनिक कामों के साथ अपनी हॉबी के लिए भी थोड़ा समय निकालकर सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- दिनचर्या में अनुशासन और बचत पर फोकस रखें। इस समय किसी भी तरह का रिस्क लेना ठीक नहीं है। इससे तनाव और नुकसान होगा। पड़ोसियों के साथ विवाद में उलझने से मामला बढ़ सकता है। 
व्यवसाय- बिजनेस में काम ज्यादा होने से जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे आपका काम हल्का होगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। साझेदारी से संबंधित बिजनेस में फायदा होगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा सावधान रहें। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पसंदीदा काम  पहले निपटाएं। आप दिनचर्या व्यवस्थित कर पाएंगे। सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क से आपको कई मामलों की जानकारी मिलेगी। घर में किसी इलेक्ट्रॉनिक चीज की खरीदारी हो सकती है। युवाओं को जल्दी ही महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।
नेगेटिव- आपको परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी हो सकती है। दोस्तों से भी सहयोग नहीं मिल पाएगा। घर के लोगों के काम में ज्यादा दखल न दें। 
व्यवसाय- कार्य स्थल पर अनुशासन रखना जरूरी है। रुकावट आएगी। सही समय पर सही फैसले लेने से समस्याएं हल हो जाएंगी। इस समय कोई नया काम शुरू न करें। वर्तमान गतिविधियों को ही व्यवस्थित करने में ध्यान दें।
लव- घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के कारण इन्फेक्शन की समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9