आपदा पीड़ितों के घर-घर जाकर मनाया जाएगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन : माहरा

आपदा पीड़ितों के घर-घर जाकर मनाया जाएगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन : माहरा

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

चंपावत जिले के विभिन्न आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में घर-घर जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को मनाया जाएगा। भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी।
रविवार को भाजपा कार्यालय चंपावत में जिला अध्यक्ष निर्माण महारानी प्रेस वार्ता करते हुए कहां की जिले के विभिन्न स्थानों पर बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से काफी नुकसान हुआ है उन्होंने

कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर नुकसान का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को मनाएंगे साथ ही जिला अध्यक्ष ने राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे विभिन्न उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी बताया कि सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून सहित अन्य कानून व्यवस्था बनाई गई है। साथ ही महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया गया।

जिससे महिलाओं को आगे आने में बल मिलेगा। राज्य आंदोलनकारी को 10 प्रतिशत आरक्षण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के उद्देश्य से निशुल्क जांच की सुविधा, आयुष्मान योजना, सीएम मेधावी

छात्र छात्राओं को छतवृती योजना, महिला समूह की बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध, लखपति दीदी योजना सहित अन्य उपलब्धियों के बारे अवगत कराया। इस मौके पर जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, सतीश पांडे, शंकर पांडे, गौरव पांडे, सुभाष बगौली, विकास साह, मनोज तड़ागी, हरीश जोशी, नंदन तड़ागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।