


स्थान _खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट अशोक सरकार


उत्तरखंड मे जहां आज राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जा रहा है वहीं खटीमा में नागरिक अस्पताल में राष्ट्रीय कृमि दिवस का


चिकित्सकों द्वारा शुभारंभ किया गया जिसमें बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई खटीमा क्षेत्र सैंकड़ो आंगनबाड़ी केंद्रों समेत


स्कूलों में भी कृमि दिवस मनाया गया है।
डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जा रहा है जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्र

और विद्यालयो को एल्बेंडाजोल टैबलेट बच्चों को खिलाने के लिए वितरण कराई गई है जो कुछ छूट जाएंगे एक सप्ताह बाद


उन्हें भी एल्बेंडाजोल दी जाएगी जिससे बच्चे कृमि से होने वाले रोगों से बच सके और यह अभियान हर छःमाह में चलेगा!



