

स्थान खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट -अशोक सरकार


उधम सिंह नगर के अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी आज खटीमा पहुंचे एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आज


सुबह आपदा धन राशि नहीं मिलने के कारण कुछ लोग तहसील पर आए थे वहीं उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 24000 लोगों को चेक वितरण किया गया है और वही खटीमा विधायक और नानकमत्ता विधायक से अपील की गई है कि वह जो


आपदा प्रवाहित लोग छूट गए हैं उनकी लिस्ट प्रशासन को उपलब्ध करा दे प्रशासन सर्वे कराकर आपदा धनराशि मुहैया कराएगा वही ए डी अशोक जोशी ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है जिसके लिए वह प्रमुखता से इसकी पहल कर रहे हैं

उन्होंने बताया कि शासन प्रशासन के पास पर्याप्त धनराशि है आपदा धनराशि वितरण में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी व्यावसायिक प्रतिष्ठान मनको के तहत अच्छादित नहीं है उसके उपरांत भी ए बी सी कैटिगरी बना कर 1438 व्यापारियों का सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट सौंप दी गई वहीं बात किसानों के संबंधित की जाए तो कृषि क्षेत्र में भी आपदा से काफी नुकसान

हुआ है इसमें 2827 हेक्टर भूमि का सर्वे किया गया है जिसमें 3221 ऐसे परिवार है जिनके पास 2 हेक्टर से कम भूमि है और 1366 ऐसे किसान है जिनके पास 2 हेक्टेयर से ऊपर भूमि है कुल मिलाकर लगभग 45 00 परिवारों का सर्वे कराकर शासन


को रिपोर्ट सौंप दी गई है जैसे ही शासन के द्वारा धनराशि और स्वीकृत कर दी जाएगी पीड़ित परिवारों को धनराशि दे दी जाएगी, वहीं सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि आपदा की ऐसी स्थिति में अपने अपने स्तर से जो लोग छूट गए हैं उनकी लिस्ट शासन को उपलब्ध कराए और शासन का सहयोग करें


