

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

फील्ड हल्द्वानी


हल्द्वानी में आज जल संस्थान के संविदा कर्मियों ने एक निजी स्थान पर उग्र आंदोलन किया वहीं जल संस्थान कर्मचारियों का कहना है कि हम पिछले 15 से 20 सालों से लगातार संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहे हैं


जबकि शासन के द्वारा आदेश निकला गया था कि 10 साल के ऊपर संविदा कर्मी को पक्का किया जाएगा लेकिन केवल वह आश्वासन आश्वासन ही रह गया आज हम लोगों ने उत्तराखंड आंदोलनकारी हरीश पनीरू जी के नेतृत्व में आंदोलन किया है


और हम लोग जब तक पक्के नहीं होंगे आंदोलन करते रहेंगे आज हमने एक दिवसीय धरना दिया वही हरीश पनेरु का कहना है कि लगातार शासन प्रशासन संविदा कर्मियों को धोखा दे रहा है और उनको अभी तक पक्का नहीं किया है तो सभी

आंदोलनकारी संविदा कर्मियों के साथ हैं क्योंकि केवल इनको अभी तक पक्का नहीं किया गया और केवल आश्वासन दिए गए हैं यह अपने आप में सोचने वाली बात है

कि जो पिछले 25 सालों से लगातार संविदा कर्मी पर कार्य कर रहा है उसको अभी तक पक्का नहीं दिया जबकि 2020 में शासन के द्वारा आदेश निकला गया था लेकिन उसे आदेश को का भी पालन अधिकारियों के द्वारा नहीं किया गया है



