आवारा पशुओं को लेकर गोला पार के ग्रामीणों ने बुद्ध पार्क के अंदर एक दिवसीय धरना दिया

आवारा पशुओं को लेकर गोला पार के ग्रामीणों ने बुद्ध पार्क के अंदर एक दिवसीय धरना दिया

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

हल्द्वानी में आज ग्राम प्रधान अर्जुन बिष्ट के नेतृत्व में गोलापार के ग्रामीणों ने बुद्ध पार्क के अंदर एक दिवसीय धरना दिया

और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ग्रामीणों का आरोप है कि आज जिस प्रकार से पूरे शहर के अंदर आवारा पशु घूम रहे हैं

और खास करके ग्रामीण क्षेत्र में जिनके चलते पूरी फसल बर्बाद हो रही है और बड़े-बड़े हाथ से हो रहे हैं लेकिन प्रशासन

आवारा पशुओं के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहा है और ना ही इनको उठाने की हिम्मत कर रहा है क्योंकि जिस

प्रकार से आवारा पशु शहर में घूम रहे हैं बड़े-बड़े एक्सीडेंट हो रहे हैं और आवारा पशु ग्रामीणों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन प्रशासन को कई बार लिखीत शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया इसलिए ग्रामीणों ने अपना एक्शन खुद लेना शुरू कर दिया है वही चेतावनी देते हुए अर्जुन बिस्ट ने कहा कि अगर जल्दी आवारा पशुओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो गोला पार के ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी