किच्छा में 4 करोड़ की लागत से बनेगा कम्युनिटी हॉल।

किच्छा में 4 करोड़ की लागत से बनेगा कम्युनिटी हॉल।

रिपोर्ट, राजू सहगल।
लोकेशन, किच्छा।

उधम सिंह नगर जिले के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में करीब 4 करोड़ की लागत से कम्युनिटी हॉल का निर्माण करने की कवायद शुरू हो गई है। चीनी मिल प्रशासन द्वारा एनओसी जारी किए जाने के बाद कम्युनिटी हॉल बनाने का रास्ता साफ हो गया है।

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने तमाम विभागीय अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और जल्द ही सर्वे का काम शुरू होने की बात कही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किच्छा क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाओं में कम्युनिटी हॉल का निर्माण करने की भी घोषणा की गई थी। विधायक तिलक राज बेहड़ ने किच्छा विधानसभा के खुरपिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी द्वारा स्मार्ट सिटी बनाए जाने को मंजूरी दिए जाने पर पीएम मोदी तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। विधायक बेहड़ ने कहा कि किच्छा विधानसभा में करीब 4 करोड़ की लागत से कम्युनिटी हॉल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करीब 4 करोड़ 50 लाख की लागत से बिल्डिंग मरम्मत तथा नए भवनों का निर्माण, पंतनगर इंटर कॉलेज में नई बिल्डिंग का

निर्माण, किच्छा में फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना, रेलवे स्टेशन से नगला तक फोरलेन का निर्माण, आदित्य चौक से दीनदयाल चौक तक सड़क चौड़ीकरण, करीब सवा करोड़ की लागत से किच्छा में तीन स्वागत द्वार का निर्माण आदि विकास कार्य प्रगति पर है। विधायक बेहड़ ने कहा कि करीब एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरे होने के बाद किच्छा नगर खूबसूरती के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान उन्होंने तमाम विभाग की अधिकारियों के साथ कम्युनिटी हॉल वाली जगह का निरीक्षण किया।