बारिश से जन जीवन हुआ अस्तब्यस्त पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद रामनगर के मोहन क्षेत्र का पनियाली नाला उफान पर आ गया,जिससे लगभग कई घंटों से यातायात प्रभावित

बारिश से जन जीवन हुआ अस्तब्यस्त पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद रामनगर के मोहन क्षेत्र का पनियाली नाला उफान पर आ गया,जिससे लगभग कई घंटों से यातायात प्रभावित

लोकेशन… रामनगर / अकरम चौधरी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद रामनगर के मोहन क्षेत्र का पनियाली नाला उफान पर आ गया,जिससे लगभग कई घंटों से यातायात प्रभावित है,बता दें नैशनल हाइवे 309 जो काशीपुर से बुआखाल को जोड़ता है यह कुमांऊ और गढ़वाल

को जोड़ने वाला एक मुख्य मार्ग है,आज शाम को हुई तेज बारिश के बाद हाइवे में मौजूद पन्याली नाला उफान पर आ गया था,जिस वजह से लगभग कई घण्टे तक हाइवे जाम है व बरसाती नाले के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।


लगातार हो रही बारिश से पन्याली नाला उफान पर आया है, वही आज दोपहर में सल्ट के क्षेत्र में जन्मे एक नवजात बच्चे की

तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसकी माता सहित परिजन उसको एंबुलेंस के जरिए रामनगर ला रहे थे,पर नाले के उफान पर आने पर एंबुलेंस भी मौके पर फंस गई,जिससे बच्चों को लगी ऑक्सीजन भी खत्म होने लगी,वही प्रशासन द्वारा मौके पर जेसीबी के जरिए एंबुलेंस में सिलेंडर पहुंचाया गया है.


वही एक युवक उफनते नाले में पैदल चलता हुआ भी दिखाई दे रहा है जो जान जोखिम में डालकर नाले में चल रहा है, गनीमत तो यह रही कि वह आगे नहीं बढ़ा वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
प्रशासन द्वारा मौके पर जेसीबी भी लगवाई गई है जो मौके पर मलवा पथर को साफ करने का काम कर रही है, वही लोग अभी भी पानी का जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाएगा.