

मनोज कश्यप
हरिद्वार /रूडकी


माधोपुर गाँव मे 25 अगस्त को तालाब से वसीम उर्फ मोनू के मिले शव को लेकर आज एस पी देहात स्वपन किशोर सिंह ने एक


प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक मोनू की मौत पानी में डूबने से हुई है और जिस तरह की


सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही थी कि उसको गोली लगी है या दाँत टूटे हुए थे या पैर बंधे थे ऐसा कुछ नही आया ।उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम पूरे पैनल के साथ किया गया है वही उन्होंने भ्रामकता फैलाने वालों के खिलाफ भी


कार्यवाही की जाएगी उन्होंने यह भी बताया कि वसीम के परिवार के सदस्यों पर कई आपराधिक मामले दर्ज है साथ ही उन्होंने स्कूटी और गोमांस के बारे में भी बताया कि पुलिस के पास उसकी भी वीडियो है


